फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आकांक्षी जनपद के कारण अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लाभ से वंचित शिक्षकों ने सदर विधायक पल्टूराम को ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि नीति आयोग की तरफ से प्रदेश में आठ जनपद बहराइच, श्रावस्ती, चित्रकूट, बलरामपुर, चंदौली, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर व फतेहपुर को आकांक्षी जनपद घोषित किया गया है।
विज्ञापन

आकांक्षी जनपद होने के कारण इन जिलों के बेसिक शिक्षकों को अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ नहीं मिल पाया, जबकि अन्य जनपदों के शिक्षकों का स्थानांतरण 2018 व 2020 में ही हो चुका है। आकांक्षी जनपद होने के कारण इस जिले के शिक्षकों का 10 वर्षों के बाद भी गृह जनपद में स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है।
शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आकांक्षी जनपद के शिक्षकों को भी अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ दिया जाए। मौके पर रजनीश वर्मा, सुधांशु त्रिपाठी, धर्मेंद्र शर्मा, मोहित तिवारी, मनोज सिंह, रूबी, रीना कौशिक, सरिता तोमर, प्रीति तोमर, रुपम, कीर्ति, ममता विज, संगीता यादव, सुधांशु पांडेय, महेंद्र पाल व सुशील उपाध्याय सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें