फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ मिलेगा पैसा

विज्ञापन
फोटो-1-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। टीबी मरीजों को मुफ्त इलाज के साथ सरकार पैसा भी दे रही है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में टीबी मरीजों का इलाज कराने के साथ उन्हें पोषण धनराशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में एचआईवी सहित अन्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की रणनीति तैयार की गई। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें डीएम ने ब्लॉक क्षेत्रवार टीबी के मरीजों का चिह्नांकन करने और मिलने वाली पोषण धनराशि की गहन समीक्षा की। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीवन लाल को टीबी के शत-प्रतिशत मरीजों का चिह्नांकन कराने, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और उनको मिलने वाली पोषण धनराशि का भुगतान कराने का निर्देश दिया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी को एचआईवी एड्स पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला कराने का जिम्मा सौंपा गया। कार्यशाला में कार्यक्रम समन्वयक की तरफ से एचआईवी एड्स से बचाव व सावधानी आदि के बारे में लोगों को जानकारी देने का सुझाव दिया गया। बैठक में अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल, सीओ राधारमण सिंह, डॉ. राजीव रंजन व महिला चिकित्सालय की सीएमएस आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें