बलरामपुर। जिले में 1650 का कामर्शियल वाहनों का टैक्स बकाया है। इन वाहनों का टैक्स जमा करने के लिए वाहन स्वामियों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। 31 दिसंबर तक बकाया टैक्स जमा न करने पर सभी वाहन स्वामियों को नोटिस दी जाएगी।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जिले में 1650 बस, ट्रक, जीप व मेेजिक आदि कामर्शियल वाहनों का टैक्स अभी भी बकाया चल रहा है। बार-बार चेतावनी के बाद भी वाहन स्वामियों द्वारा टैक्स जमा नही किया जा रहा है।
टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई है। 31 दिसंबर तक टैक्स जमा न करने पर पहले नोटिस दी जाएगी बाद में बिना टैक्स जमा किए वाहनों का संचालन सड़क पर पाया गया तो जुर्माना सहित विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे वाहनों की सूची तैयार की जा रही है। 31 दिसंबर के बाद चेकिंग अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा।