फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइडिया फेस्टीवल में लिया जाएगा शिक्षकों का सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आइडिया फेस्टिवल में शिक्षकों को अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। इसके लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा, जिसमें दो मिनट प्रश्नोत्तर के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक देवीपाटन मंडल विनय मोहन वन ने शिक्षकों व अधिकारियों से आइडिया फेस्टिवल में शामिल होने की अपील की है। उप शिक्षा निदेशक ने देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के डायट में आइडिया फेस्टिवल कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
प्राचार्य ने बुधवार को बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद लखनऊ की तरफ से हर वर्ष शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कराए जाते है।
विज्ञापन

इसी क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नव-विचारों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने और शिक्षा-शिक्षण प्रक्रिया अपनाए जाने के दृष्टिगत राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद लखनऊ की तरफ से आइडिया फेस्टिवल े2021 का आयोजन किया जाएगा। इसकी थीम वोकल फार लोकल है।
आइडिया फेस्टिवल में प्रतिभागियों को अपने नव-विचार अभिव्यक्त करने के साथ संबंधित वस्तु/ मॉडल/ टूल को प्रदर्शित करना होगा। यह कार्यक्रम जनपद व राज्य स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तर पर आइडिया फेस्टिवल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजन में कोविड 19 के दिशा निर्देशों और सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। आइडिया फेस्टिवल में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षु, निजी डीएलएड संस्थान के प्रशिक्षु, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारीगण व संकाय सदस्य, एससीईआरटी की इकाईयों के अधिकारीगण व संकाय सदस्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक सहित शिक्षा एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण व कर्मी शामिल हो सकते हैं।
आइडिया को प्रस्तुत करने के लिए पांच मिनट का समय होगा जिसमें दो मिनट प्रश्नोत्तर के होंगे। डायट की तरफ से आइडिया फेस्टीवल का डिजिटल व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाएगा। जनपद स्तर पर फरवरी 2021 के अंत तक आइडिया फेस्टिवल कराकर छह मार्च तक ईमेल के माध्यम से प्रदेश स्तर पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य स्तर के कार्यक्रम परिषद कार्यालय में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें