फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सभी लोग सावधानी व सतर्कता बरतें। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को जिलेवासियों के लिए स्वाइन फ्लू से बचाव के संबंध में एडवायजरी जारी कर दी गई है। सीएमओ की तरफ से अपील की है कि नजदीकी सरकारी अस्पतालों में बीमारी होने पर तत्काल इलाज कराएं। झाडफूंक के चक्कर में न फंसें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने कहा कि इन्फ्यूंजा टाइप-ए वायरस से स्वाइन फ्लू बीमारी फैलती है। स्वाइन फ्लू मुख्य रूप से सुअर से फैलने वाली बीमारी है। किसी भी व्यक्ति को एक से चार दिन तक खांसी व छींक आने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। इन रोग का मुख्य लक्षण बुखार, नाक बहना, खांसी, गले में खरास, सिर दर्द, बदन दर्द व आंखों में लालिमा आदि निशानी है। यह मनुष्य में सीधे तौर पर खांसी व छींक के माध्यम से श्वसन तंत्र में फैलता है।
स्वाइन फ्लू के संक्रमित होने के अन्य माध्यम पदार्थों/वस्तुुओं को छूने, हाथ मिलाने तथा हाथ न धोने से होता है। इस रोग से बचाव के लिए खांसते व छींकते समय मुुंह पर रुमाल या कपड़ा रखना चाहिए। यदि रुमाल या कपड़ा न हो तो हाथ से छींक व खांसी आते समय मुंह व नाक को हाथ से ढकना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें