फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित मांस मामला : माहौल खराब करने में दो पक्षों के 100 लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के पुरैना वाजिद भरपुरवा गांव में आजादी के दिन धार्मिक स्थल के गेट पर प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा बांधकर माहौल खराब करने के मामले में पुलिस ने दो पक्षों के करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। गांव में सन्नाटा पसरा है। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। एसपी ने दावा किया है कि अगले एक-दो दिनों में घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना के लिए जिम्मेदार लोग सलाखों के पीछे होंगे।
विदित हो कि आजादी के दिन धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश करने वाले 48 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। लोगों को शांत कराने में सदर विधायक पल्टूराम व एसडीएम तथा सीओ उतरौला ने प्रमुख भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर महदेइया पुलिस चौकी प्रभारी समेत 9 लोगों को निलंबित कर दिया था। एक पक्ष के लोग मंदिर के गेट से मांस हटाने नहीं दे रहे थे। इन लोगों का कहना था कि मौके पर प्रशासन व विधायक के आने के बाद ही मांस हटाया जाए।
पुलिस ने श्रीदत्तगंज पुलिस चौकी प्रभारी शशि भूषण पांडेय की तहरीर पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने वाले एक पक्ष के करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। वहीं दूसरी तरफ मंदिर से मांस न हटाने की मांग करने तथा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले दूसरे पक्ष के भी 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुरैना वाजिद भरपुरवा गांव के लोगों ने उतरौला एसडीएम व पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र देकर बकरीद के समय गांव में अस्थाई स्लाटर हाउस की अनुमति न दिए जाने की मांग की थी। ग्रामीण बरसाती, रामसरन, सेवक, राजकरन व बालकराम ने गत 10 अगस्त को भी इस आशय का प्रार्थना पत्र दिया था। तत्कालीन महदेईया चौकी प्रभारी शंभूनाथ ने मामले की जांच कर तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेजकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली थी।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि 15 अगस्त के दिन धार्मिक उन्माद फैलाने वाले अराजक तत्वों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई है। घटना के संबंध में कई अहम सुराग हाथ लगे है। एक-दो दिन के अंदर सभी दोषी सलाखों के पीछे होंगे। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें