फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात कर्बला में दफन की गई ताजिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चेहल्लुम के दौरान मातमी सदाओं का सिलसिला रविवार देर रात तक जारी रहा। या हुसैन या हुसैन की मातमी सदाओं के बीच चेहल्लुम का जुलूस गमजदा माहौल में निकाला गया। देर रात कर्बला पहुंचकर ताजिया व रौजों को दफन किया गया।
विज्ञापन

चेहल्लुम दसवीं तारीख की रात वीर विनय चौराहे पर हजरत इमाम हुसैन के शहादत की याद में इकट्ठा हुए अकीदतमंदों ने इंसानियत व मानवता की राह पर चलने का संकल्प लिया। देर रात तक मातम करने के बाद चेहल्लुम का जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा।
या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए ताजियों व रौजों को कर्बला में दफन किया गया। चेहल्लुम के जुलूस को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा जुलूस मार्ग पर साफ सफाई कराकर चूने व पानी का छिड़काव कराया गया। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें