फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 38 ताइक्वांडो खिलाड़ी चयनित

Sat, 20 May 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं प्रदेश टीम के लिए चयन ट्रायल का आयोजन शनिवार को हुआ। श्याम विहार काॅलोनी स्थित इंडोर हॉल में आयोजित ट्रायल के दौरान 38 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि पीवी सब जूनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र त्रिपाठी, तेजस झा, हर्ष वर्मा, एडवित गौरव, अभिनव यादव, अमोल पटेल, मोहित कुमार बौद्ध व उत्कृष्ट श्रीवास्तव का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इसी तरह सब जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी कसौंधन, प्रज्वला सिंह राजवाड़ा, आराध्या यादव, अवर्तिका सिन्हा, सच्ची कश्यप, आराध्या पांडेय व मांडवी यादव तथा बालक वर्ग में पार्थ यादव, एलेक्स, श्रेयांश पांडे, अध्यात्म पाल, अवर्तमान सिन्हा, अरहम रहमान, अंश गुप्ता, अनमोल मौर्या, वेदांत सक्सेना, दिव्यांशु यादव, आदर्श मौर्या, आयुष भाई पटेल का चयन हुआ है।
कैडेट बालिका वर्ग में शिवानी, सानिया खान व शक्तिपूर्णा और बालक वर्ग में विष्णुकांत, अभिराज वर्मा व अथर्व जायसवाल का चयन किया गया है। जूनियर बालक वर्ग में मो. आकिब अंसारी, श्रीराम यादव, अभिषेक यादव तथा सीनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकारी व सूरज प्रताप का चयन हुआ है।
विज्ञापन

मुख्य प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विभिन्न वर्गों के राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश टीम के लिए भी इन्हीं खिलाड़ियों से चयन किया जाएगा। कैडेट वर्ग की राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता जुलाई में लखनऊ में होगी। ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉ. परितोष सिन्हा, डॉ अब्दुल कयूम व आनंद शुक्ला ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें