फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्या बोले: ऑपरेशन सिंदूर रोककर देश की बहनों के साथ हुआ धोखा, मुद्दों से ध्यान बंटाती है भाजपा

Wed, 21 May 2025 09:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर

सार

Swami Prasad Maurya: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ऑपरेशन सिंदूर रोककर देश की बहनों के साथ धोखा हुआ है। यह ऑपरेशन सिर्फ 24 घंटे चल सका। 

 
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत बुधवार को श्रीदत्तगंज पहुंचे नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार रही। कहा कि 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की रणनीति बनी थी, लेकिन देश की जनता ने भाजपा को बैशाखी पर ला दिया। इससे संविधान बदल नहीं सके।

विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी से बचते हुए बोले, लेकिन तंज कसा। कहा कि आपरेशन सिंदूर को 24 घंटे के अंदर बंद करके देश की बहनों के साथ धोखा किया। उनके सिंदूर के साथ धोखा किया है। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया श्री मौर्य ने कहा कि संविधान नहीं बदल सके तो संविधान की अनदेखी कर रहे हैं। जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है। 

जाति के आधार पर अनूसूचितजाति और अनूसचित जनजाति के हक छीन रहे हैं। धर्म के आधार मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश करती है। महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं हो रहा है। नौजवानों को नाैकरी नहीं मिल रही है। इससे सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए ही हम यह यात्रा लेकर निकले हैं। उन्होंने बुधवार को जिले में भगवतीगंज चौराहे, उतरौला, जैतापुर, कूड़ी हरबंसपुर गांव, इटवा चौराहा तुलसीपुर आदि स्थानों पर नुक्कस सभा कर लोगों को भाजपा की नीतियों से सावधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें