फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आमदनी बढ़ाने में गन्ने की खेती बनी वरदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बलरामपुर चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पर गुरुवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रशिक्षक एसपी शुक्ला की तरफ से गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में गन्ने की पैदावार और किसानों को होने वाले लाभ के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष व बलरामपुर गन्ना समिति पूर्व चेयरमैन आंनद सिंह ने कहा कि किसानों के आमदनी को बढ़ाने में गन्ना वरदान बन गया है। आज के दौरान जिले भर में बहुतायत तरीके से गन्ने की खेती की जा रही है।
जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने शरदकालीन गन्ने की खेती की जानकारी देते हुए अगेती प्रजातियों का क्षेत्र बढ़ाने की अपील की। गन्ने में सह फसली खेती ने किसानों की तकदीर को बदल दिया है।
विज्ञापन

इफ्को के एसके वर्मा ने अतिथियों एवं किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों के हित में बीमा कंपनियां इफ्को किसान संचार, उर्वरकों, किसान के प्रशिक्षण व ई-बाजार जैसे क्षेत्रों में कार्य करके सुधार का प्रयास किया जा रहा है। खर पतवार व कीटनाशी से गन्ने की सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
सहायक निदेशक गन्ना संस्थान राम नरेश वर्मा ने उन्नतशील कृषि विधियों के बारे में जानकारी दी। संस्थान के प्रशिक्षक एसपी शुक्ल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें