फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गन्ना किसान ड्रिप विधि अपनाएं, अनुदान पाएं

Thu, 02 Jan 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों को ड्रिप विधि से गन्ने की सिंचाई के लिए विभाग जागरूक कर रहा है। सिंचाई की यह विधि जहां कम लागत में बेहतर उत्पादन का जरिया बनेगी, वहीं ड्रिप लगाने के लिए किसानों को सरकारी अनुदान भी दिया जाएगा। किसानों को जागरूक करने के लिए चीनी मिलों का भी सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को बजाज चीनी मिल सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार की ड्रॉप मोर क्राॅप योजना और हर खेत को पानी के तहत गन्ने में ड्रिप सिंचाई संयंत्र की स्थापना के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इससे भूजल संचयन व उत्पादन में वृद्धि होगी। ऊंची-नीची जमीन पर भी पौधों की सिंचाई हो सकेगी। बताया कि ड्रिप और स्प्रिंकलर विधि से सिंचाई के इच्छुक किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
इसके लिए किसानों को सब्सिडी भी दी जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लघु व सीमांत किसानों को 90, वहीं सामान्य वर्ग को 80 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को जागरूक करना होगा। इस अवसर पर तीनों चीनी मिलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें