फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में गन्ना किसानों का हुआ जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को बलरामपुर व तुलसीपुर गन्ना विकास समितियों में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में किसानों का जमावड़ा हुआ। ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक बलरामपुर गन्ना समिति सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मेले के पहले दिन किसानों ने रकबा, प्रजाति, कृषि योग्य भूमि आदि के बारे में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

सभी किसानों को सर्वे संबंधी आंकड़ों की रिपोर्ट केन यूपी डॉट इन वेबसाइट पर देखने की जानकारी दी गई है। 30 सितंबर तक संशोधन के लिए किसान प्रार्थनापत्र दे सकते है। तीन दिवसीय मेले में किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। मेलों में समिति के अफसरों व कर्मियों के साथ-साथ मिलों के अफसर व कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें