फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: काली पट्टी बांधकर गन्ना समिति के कर्मियों ने जताया विरोध

Thu, 19 Dec 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गन्ना विकास समिति के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी धरना दिया। कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मांगें पूरी न होने पर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


सहकारी गन्ना विकास समिति बलरामपुर के शाखा संयोजक सच्चिदानंद मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के संबंध में कई बार शासन-प्रशासन से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शासन प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ मजबूरन हम सभी को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा। समिति के कर्मचारियों ने सेवा नियमावली के अनुसार महंगाई भत्ते का भुगतान किए जाने, सामयिक कर्मचारियों के वित्तीय स्तरोन्नयन व ग्रेच्युटी संबंधी समस्या का निराकरण किए जाने, सभी संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति व सभी सहकारी समितियों में एक समान वेतनमान लागू किए जाने की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हमारी मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक आदेश निर्गत नहीं हुआ तो हम लोग अनिश्चितकाल के लिए शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में लाल बहादुर मिश्र, गंगोत्री प्रसाद शुक्ल, प्रशांत कुमार, मारकंडेय प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, राम दरश, रवि प्रताप सिंह, वशिष्ठ प्रसाद, राजेंद्र कुमार पांडेय, प्रमोद श्रीवास्तव, पारस नाथ, राम कुमार शुक्ल एवं अमित गौड़ सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें