फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल मालकिन पद्मश्री मीनाक्षी सरावगी का निधन

विज्ञापन
मीनाक्षी सरावगी-फाइल फोटो - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। चीनी मिल मालकिन के नाम से मशहूर बलरामपुर चीनी मिल समूह की सफल महिला मालकिन पद्मश्री मीनाक्षी सरावगी का 76 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार देर रात कोलकाता में निधन हो गया। उनके निधन पर बीसीएम समूह के साथ-साथ क्षेत्र में भी शोक की लहर व्याप्त है।
विज्ञापन

मूलत: पश्चिम बंगाल की कोलकाता निवासी बलरामपुर चीनी मिल के संस्थापक कमल नयन सरावगी की पत्नी मीनाक्षी सरावगी एक सफल महिला उद्यमी थी। 1975 में इन्होंने बलरामपुर चीनी मिल के महानिदेशक का पदभार संभाला। इनके कुशल नेतृत्व में आज इस समूह से एक की जगह कुल 10 चीनी मिलें व अन्य कल कारखाने हैं। इनको सफल उद्यमी के लिए वर्ष 1998 में केंद्र सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया था।
बीते वर्ष इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला था। मिल मालकिन अपने कर्मचारियों के साथ-साथ किसानों में भी काफी लोकप्रिय थीं। अभी गत अक्तूबर माह में इनके पति का देहांत हुआ था। इनके निधन पर बलरामपुर चीनी मिल परिसर में शोक सभा कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मिल के अधिशासी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, जीएम एचआर राजीव अग्रवाल, जीएम तकनीकी विनोद मलिक, अतिरिक्त जीएम उत्पादन एसडी पांडेय, जीएम केन श्याम सिंह, वेलफेयर अफसर एसपी सिंह समेत मिल के तमाम कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें