फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मार्च को बंद होगा चीनी मिल तुलसीपुर का पेराई सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चीनी मिल, तुलसीपुर का पेराई सत्र 14 मार्च को बंद हो जाएगा। 12 मार्च तक क्रय केंद्र व चीनी मिल गेट पर गन्ने की आपूर्ति ली जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल तुलसीपुर के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल द्वारा सत्र 2021-22 में कुल 49 गन्ना क्रय केंद्र संचालित किए गए। 22 गन्ना क्रय केंद्रों पर खुली खरीद के जरिए क्षेत्र का पेराई योग्य सम्पूर्ण गन्ना खरीद करके क्रय केंद्रों बंद कर दिया गया है। शेष 27 क्रय केंद्रों के साथ मिल गेट पर गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि 12 मार्च तक पेराई योग्य गन्ने की आपूर्ति हरहाल में क्रय केंद्र अथवा चीनी मिल गेट पर कर दें। 14 मार्च को चीनी मिल का पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा।
उप महाप्रबंधक गन्ना डॉ. आरपी साही ने बताया कि चीनी मिल तुलसीपुर क्षेत्र में बसंत कालीन गन्ना बुआई तेज गति से हो रही है। अबतक 8821 हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की बोआई हो चुकी है। बताया कि बसंतकालीन गन्ना बुआई के लिए बायो पोटाश, भूमि शोधन के लिए ट्राइकोड्रमा एवं बीज शोधन के लिए हेक्साटाप चीनी मिल की तरफ से उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मार्च तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान
बलरामपुर चीनी मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। अपर महाप्रबंधक वाणिज्य बीएन ठाकुर ने बताया कि सत्र 2021-2022 में बलरामपुर चीनी मिल ने 28 फरवरी से सात मार्च तक खरीदे गए गन्ने का मूल्य 2818.71 लाख रुपये किसानों के खाते में भेज दिया है। बताया कि किसानों को हर सप्ताह गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें