फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाल विवाह व बाल श्रम के प्रति किया गया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। श्रम विभाग, यूनिसेफ और उद्यमिता विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे बाल संरक्षण अभियान का समापन सोमवार को हो गया। 25 दिनों तक चले इस अभियान में गोष्ठी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए कानून की जानकारी दी गई। कहा कि लगन और मेहनत से मिलती है सफलता।
विज्ञापन

22 दिसंबर से शुरू हुए बाल संरक्षण अभियान के तहत सदर ब्लॉक के 25 ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। सोमवार को अभियान के समापन पर सदर ब्लाक के रोवारी गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
असिस्टेंट कमांडेंट आईटीबीपी रहमान अली ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गांव की शबनम फातिमा और अब्दुल रहीम से बात कर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। बताया कि सफलता के बीच में गरीबी आड़े नहीं आती है।
विज्ञापन

सच्ची लगन व कठिन परिश्रम से कोई भी सफलता हासिल कर सकता है। यूनिसेफ नया सवेरा के समन्वयक मनोज तिवारी ने कहा कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा है तो उसे रोकने के लिए 112, 1098 और 1090 पर शिकायत करें। अगर कहीं कोई बच्चा मजदूरी करते हुए अथवा किसी अन्य समस्या से पीड़ित है तो इसकी सूचना भी 1098 पर दी जा सकती है।
इस अवसर पर अभियान में सहयोग के लिए आरक्षी सलमान व पप्पू सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अतीकुर्रहमान सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें