फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति से जागरूक बनेंगे विद्यार्थी

Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए अब सभी विद्यालयों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। समिति विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी नियमित निगरानी रखेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक विद्यालय में गठित समिति को समय-समय पर बैठक करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश ने बताया कि स्कूली वाहनों के संचालन की निगरानी, चालक व सहायक के कार्य व्यवहार की निगरानी भी समिति के सदस्य नियमित रूप से करेंगे।
विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील अवस्था में लगाए जाएं। साथ ही प्रत्येक स्कूली वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस का नियमित सत्यापन किया जाएगा। चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण, अनुशासन, नशामुक्ति और सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार की भी समय-समय पर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें