फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, ओबरी डीह बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
 बलरामपुर के देवरिया आदम में विजेता ​खिलाड़ी को पुरस्कार देते ​शिक्षक। स्रोत विभाग - फोटो : मृतका रीना देवी।
विज्ञापन
सादुल्लाह नगर। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को न्याय पंचायत देवरिया आदम की खेल प्रतियोगिता का आयोजन कंपोजिट विद्यालय ओबरीडीह के प्रांगण में किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश से खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. कासिफ ने किया। सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कक्षा पांच के विद्यार्थियों के नेतृत्व में ओबरी डीह विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक संवर्ग (जूनियर स्तर) में ओबरी डीह के इस्माइल ने प्रथम, सचिन ने द्वितीय और रहमतपुर के आवेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका संवर्ग (जूनियर स्तर) में ओबरी डीह की अफीफा खातून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। रीना द्वितीय और रहमतपुर की तरन्नुम तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में ओबरी डीह के सोहेल ने प्रथम, रहमतपुर के हिसामुद्दीन ने द्वितीय और ओबरी डीह के करन ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग में ओबरी डीह की जीनत ने प्रथम, ममता ने द्वितीय और अनुप्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी बालक (जूनियर स्तर) के फाइनल मुकाबले में कंपोजिट विद्यालय ओबरी डीह ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंडा माफी की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैच के दौरान बच्चों का जोश देखने लायक था, लोगों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विशिष्ट अतिथि शिवसागर ने विजेता बच्चों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में स्कूल प्रभारी इरशाद अहमद, ब्लॉक मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ एजाज अहमद, आशीष कुमार सिंह, प्रकाश चंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, मो. शरीफ, लक्ष्मण, बृजेश, मिथिलेश पांडेय, आशुतोष और सैयद अब्दुल कारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें