फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विकसित भारत की संकल्पना पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

Fri, 25 Sep 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विकसित भारत की संकल्पना के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, देवीपाटन मंडल प्रो. पवन कुमार मौर्य ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी।

निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इसमें स्वस्तिक शर्मा ने प्रथम, काव्या गुप्ता ने द्वितीय और प्रमिला यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य नियंता प्रो. वीना सिंह, प्रो. रेखा विश्वकर्मा, प्रो. तबस्सुम फरखी, प्रो. विमल प्रकाश वर्मा, प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. प्रखर त्रिपाठी, डॉ. अजहरुद्दीन, डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. लवकुश पांडेय, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. विनीत कुमार व डॉ. श्रीकृष्ण त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें