फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लोकतंत्र में चुनाव आयोग की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

Tue, 06 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में निबंध लिखते विद्यार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत मंगलवार को हिंदी और उर्दू निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदी निबंध के लिए ‘मजबूत लोकतंत्र की स्थापना में चुनाव आयोग की भूमिका’ और उर्दू निबंध के लिए ‘मेरे ख्वाबों की दुनिया’ विषय निर्धारित किया गया। विद्यार्थियों ने दोनों विषयों पर अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त किए।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने प्रतियोगिता के विषयों का चयन किया। विद्यार्थियों ने निर्धारित विषयों पर अपने विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि निबंध लेखन का उद्देश्य किसी विषय पर अपने विचार, अनुभव और ज्ञान को स्पष्ट, संगठित एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ सहगामी गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का संयोजन प्रो. विमल प्रकाश वर्मा ने किया। उर्दू निबंध लेखन प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. तारिक कबीर ने किया। दोनों प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने विचारों को निबंध के रूप में अभिव्यक्त किया। प्राचार्य ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह और सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें