फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जांच शुरू होते ही पीसीएफ प्रबंधक का सुल्तानपुर तबादला

Tue, 06 Oct 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23-बलरामपुर के कौवापुर में ​स्थित बी पैक्स समिति।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब 81 लाख रुपये के 311 मीट्रिक टन गेहूं के गबन की जांच शुरू होते ही पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल का सुल्तानपुर जनपद में स्थानांतरण हो गया है। अचानक हुए स्थानांतरण को लेकर विभाग में चर्चा है। अश्वनी शुक्ल के कार्यकाल में पीसीएफ के तीन क्रय केंद्रों पर गेहूं गबन का मामला सामने आया था। हालांकि, प्रबंधक की तहरीर पर ही सचिव और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रबंधक की ओर से विभागीय जांच भी कराई जा रही थी। अब स्थानांतरण के बाद जांच प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पीसीएफ के भगवानपुर खादर, कौवापुर और नचौरा-नचौरी क्रय केंद्रों पर करीब 81 लाख रुपये के 311 मीट्रिक टन गेहूं के गबन का मामला सामने आया था। गेहूं का स्टॉक नहीं मिलने पर जिला प्रशासन के निर्देश पर पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल ने कौवापुर के सचिव व केंद्र प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह और नचौरा-नचौरी के प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी के खिलाफ तुलसीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं, भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह और सचिव श्रीप्रकाश सिंह के खिलाफ पचपेड़वा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस और विभागीय स्तर पर जांच शुरू हुई। जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि पीसीएफ प्रबंधक अश्वनी शुक्ल के गैर जनपद स्थानांतरण की सूचना से विभाग में चर्चाएं तेज हो गईं। पीसीएफ के बाबू केपी यादव ने बताया कि अश्वनी शुक्ल का स्थानांतरण सुल्तानपुर हो गया है। अमेठी में तैनात रहे पीसीएफ प्रबंधक सुशील कुमार को जिले में भेजा गया है। हालांकि, उन्होंने अभी पदभार ग्रहण नहीं किया है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र प्रभारियों की नहीं हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तारी न होने से जांच आगे बढ़ने में आ रही बाधा
गेहूं क्रय केंद्र नचौरा-नचौरी के प्रभारी महेंद्र मणि तिवारी और भगवानपुर खादर के केंद्र प्रभारी आदर्श सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से करीब 81 लाख रुपये के गेहूं गबन की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है। तुलसीपुर और पचपेड़वा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी के बाद गेहूं के स्टॉक और गबन से जुड़ी स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। तुलसीपुर सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि दोनों केंद्र प्रभारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें