फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालय में चार हाउस में बंटेंगी छात्राएं

Sat, 31 Oct 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम में छात्राओं की शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए हाउस सिस्टम शुरू किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि इसके तहत विद्यालय की छात्राओं को रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस में विभाजित किया गया है। शनिवार को इस व्यवस्था की शुरुआत करते हुए छात्राओं को हाउसवार टी-शर्ट भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक हाउस से छात्राओं में से एक प्रेसिडेंट और एक वाइस प्रेसिडेंट चुनी जाएंगी। ये अपने-अपने हाउस की गतिविधियों के संचालन और छात्राओं के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी निभाएंगी। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हाउसवार किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि हाउस सिस्टम के माध्यम से छात्राओं को समूह में काम करने, जिम्मेदारी निभाने और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। चारों हाउस के बीच अलग-अलग गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा कराई जाएगी। इससे छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने के साथ ही उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें