फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विज्ञान मेले में छात्रा ने दिखाई वैज्ञानिक सोच की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। राम तीरथ चौधरी कन्या इंटर कॉलेज इमिलिया बनघुसरा में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद की तरफ से तीन दिवसीय विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान मेले के पहले दिन बच्चों ने तमाम मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञान मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी व प्रबंधक डॉ. रमाकांत वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। सहयोग सेवा संस्थान की तरफ से उपस्थित बच्चों को भूकंप से बचाव व पर्यावरण स्वच्छता में सुधार करने वाले मॉडल को प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में स्टीम इंजन, ज्वालामुखी मॉडल, माइक्रो एंपियर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सूक्ष्मदर्शी, उपग्रह प्रक्षेपण, मैग्नेटिक पावर ऊर्जा ताप, पृथ्वी के तापमान में वृद्धि, चंद्रयान, भारत के प्रथम उपग्रह आर्यभट्ट, विभिन्न देशों की मुद्राएं, वर्षा मापी, मौसम भविष्यवाणी, दिशा सूचक यंत्र, दूरबीन, पृथ्वी की अवस्था व खनिज पदार्थ आदि मॉडल छात्रों ने प्रस्तुत किया।
सहयोग सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्र व उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्र ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से सरल तरीके से छात्रों में वैज्ञानिक रुचि को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. पवन नंदा, सुनील धर दुबे, परमात्मा चौधरी, पंकज कुमार, कृष्ण चंद्र, डॉ. हलधर वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, पूजा वर्मा व अंशु वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें