फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले से गाय की मौत, ग्रामीण सहमे

Wed, 16 Aug 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग अंतर्गत तुलसीपुर रेंज की ग्राम पंचायत चैनपुर में मंगलवार की रात तेंदुए के हमले से एक गाय की मौत हो गई। गांव के आसपास तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर तेंदुए को पकड़वा कर जंगल में छोड़े जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन

ग्रामवासी जलालुद्दीन के पशुशाला में मंगलवार की रात तीन गाय बंधी थीं। रात करीब दो बजे तेंदुए ने एक गाय पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह वनकर्मियों को दी गई। सूचना मिलने पर एसडीओ मनोज कुमार व रेंजर अमरजीत प्रसाद ने वन दरोगा शशिकांत शुक्ला और वनरक्षक चंद्रभान व चंद्रिका के साथ गांव में पहुंचकर घटना का जायजा लिया। एसडीओ ने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम कराया गया है। लोगों को सतर्क रहने और रात के समय अकेले बाहर न निकलने का सुझाव दिया गया है।
ग्राम प्रधान अरशद खान, वसीउल्ला, नूरुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद, दीवान, कमरुद्दीन, आलियान व इलियास आदि ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि तेंदुआ लगभग 15 दिनों से गांव के आसपास दिख रहा है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। इसके पूर्व भी तेंदुआ कई लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है। लगातार तेंदुए का हमला होने के बावजूद विभागीय अधिकारी उसे पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तेंदुआ दिखने से क्षेत्र के चैनपुर, जनकरपुर, बसंतपुर, जीवडीह, सेमरी, हल्लौरा, निश्चलपुर व संंग्रामपुर आदि गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण उसके डर से शाम होते ही घर से बाहर नहीं निकलते हैं। इन लोगों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि तेंदुए को पकड़वाकर जंगल में छोड़ा जाए। साथ ही गांव में वनकर्मियों द्वारा गश्त किए जाने और कुछ दिनों के लिए ग्रामीणों की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मियों की तैनाती किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें