सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। आम के बाग में छात्र का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन गांव में घटना हुई है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है।
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर निवासी निजामुद्दीन ने शुक्रवार को बताया कि रात में अपने परिवार के साथ खाना खाकर उनका भाई शरीफुद्दीन (18) जो कक्षा 12 का छात्र है सोने चला गया था।
सुबह छह बजे ग्रामीणों ने कम्मरपुर गांव के पास बभनी आम के बाग में शरीफुद्दीन का शव पड़ा होने की सूचना दी। परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया। निजामुद्दीन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।