फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होगी फार्मासिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विभिन्न मांगों को लेकर फार्मासिस्टों की सांकेतिक हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। मांगें पूरी न होने पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने 17 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल व पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फार्मासिस्टों के पूर्ण कार्य बहिष्कार से तीन जिला अस्पतालों सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी। फार्मासिस्टों की हड़ताल को लेकर विभागीय अधिकारी सतर्क हैं। अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बहाल रखने के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ से कार्य लिया जाएगा।
विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने गुरुवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार एवं सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एमएम त्रिपाठी एवं मंत्री डा. एखलाक अहमद ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमारी मांगों के प्रति पूरी तरह उदासीन है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति, उपकेंद्रों तथा ट्रॉमा सेंटर पर फार्मासिस्टों की नियुक्ति, फार्मासिस्टों की नियुक्ति में बी-फार्मा या डी-फार्मा के साथ दो वर्षीय अनुभव अनिवार्य किये जाने तथा सीएमओ कार्यालय में आपातकालीन स्थिति के लिए तीन फार्मासिस्टों की नियुक्ति सहित बड़े चिकित्सालयों में एक फार्मेसी अधिकारी की नियुक्ति किये जाने की मांग की गई है।
सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान विजय सिंह, डा. राकेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र कुमार दूबे, डीपी उपाध्याय, राम तीरथ, लालजी, शकील, पीके त्रिपाठी, एमएल गुप्ता, राम कुमार तिवारी, एसबी पांडेय मौजूूद रहे।
पूर्ण कार्य बहिष्कार से प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
फार्मासिस्टों के अनिश्चितकालीन हड़ताल व पूर्ण कार्य बहिष्कार के चलते 17 दिंसबर से तीन जिला अस्पताल व नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।
हड़ताल के तहत संयुक्त जिला अस्पताल में आठ, जिला मेमोरियल चिकित्सालय व जिला महिला अस्पताल में चार-चार तथा सभी सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत 66 फार्मासिस्ट पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। फार्मासिस्टों के कार्य बहिष्कार से मरीजों को अस्पताल में जांच कराने, दवा लेने व इंजेक्शन लगवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पैरा मेडिकल स्टाफ से कराया जाएगा कार्य
फार्मासिस्टों के आंदोलन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारी की गई है। यदि फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार करते हैं तो अस्पतालों में पैरा मेडिकल स्टाफ से कार्य कराया जाएगा। अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

-डा. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें