फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गोवंश हत्या व तस्करी करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई

Thu, 22 Jun 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एडीएम प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपते लोग।
विज्ञापन
बलरामपुर। भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र एडीएम प्रदीप कुमार को सौंपा। सदस्यों ने बकरीद से पहले बढ़ी गोवंश हत्या व तस्करी की घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए गोतस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुबीर श्रीवास्तव, भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के सदस्य डॉ. राकेश चंद्रा व अजय वीर सिंह ने एडीएम को सौंपे गए मांगपत्र में कहा है कि गोवंश हत्या व तस्करी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो हिंदू जनभावनाओं के विपरीत है। बकरीद त्योहार आने से पूर्व गोवंश हत्या व तस्करी की सूचना आए दिन प्राप्त हो रही है। इन लोगों ने राज्यपाल से गोवंश हत्या व तस्करी पर रोक लगाए जाने और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। इस दौरान जीतू निषाद, विवेक चौरसिया व नमन रस्तोगी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें