फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अघोषित बिजली कटौती से बढ़ रहा लोगों का आक्रोश

Wed, 21 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला/तुलसीपुर (बलरामपुर)। अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोकल फाॅल्ट के नाम पर कई घंटे बिजली काटी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बिजली कटौती पर अंकुश न लगा तो हम लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन

उतरौला नगर व ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। तहसील क्षेत्र में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली आ रही है। लोकल फऑल्ट के नाम पर 12 से 14 घंटे बिजली गायब रहने से गर्मी के इस मौसम में उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में भी छह से लेकर आठ घंटे तक बिजली गुल रहती है। कुछ मोहल्लों में बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उपभोक्ता मोहम्मद शमीम व मनीष कुमार आदि का कहना है कि यदि शीघ्र ही बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो हम लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे।
इस संबंध में अवर अभियंता कृष्ण कुमार कनौजिया का कहना है कि राजस्व वसूली के लिए शासन से दबाव है। इसलिए लाइन बंद कर जांच व डिस्कनेक्शन कराया जाता है।
वहीं, तुलसीपुर नगर में भी विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शासन द्वारा निर्धारित किया गया रोस्टर लागू नहीं है। आठ से 10 घंटे की कटौती प्रतिदिन की जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल मंत्री ऋतिक चौरसिया ने बताया कि लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष रोहित हिन्दुस्तानी, किशन सोनी, राहुल वर्मा, रंजीत कश्यप, राजा कसौधन, जितेन्द्र सोनी, मिथलेश जायसवाल, राकेश पटवा व पंकज गुप्ता आदि का कहना है कि विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से यदि शीघ्र ही निजात न मिली तो हम लोग बाजार बंद कर चक्का जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें