फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पास से लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने गुरुवार को बताया कि फर्जी पास लेकर कुछ लोग लॉकडाउन 2.0 का उल्लंघन करने का प्रयास कर रहे हैं। एसपी देवरंजन वर्मा से वार्ता करके ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। जिले के सभी 13 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है जिससे कोरोना को हराने में सफलता प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ लोग बेवजह घरों से बाहर निकलने के लिए फर्जी पास का सहारा लेकर बहाना बनाकर इधर-उधर घूम रहे हैं। कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी सूचनाएं मिली है कि दूसरे जगहों से फर्जी पास बनवाकर घूम रहे हैं। ऐसे लोगों के चक्कर में कोरोना वायरस के बढ़ते क्रम को तोड़ने में सफलता आसानी से नहीं मिल सकती है।
फर्जी पास वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी से वार्ता करके सभी 13 कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को अलर्ट कर दिया गया है। जरा सी लापरवाही होने पर कोरोना महामारी को हराने में सफल नहीं हो सकेंगे। डीएम ने जिले के लोगों से अपील किया है कि कोरोना को हराने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन

जिले के लोगों ने जिस तरह से लॉकडाउन 1.0 को सफल बनाया है उसी तरह से लॉकडाउन 2.0 को भी सफल बनाने में सहयोग करें। फर्जी पास के सहारे बेवजह घरों के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए पाए जाने पर डीएम ने कोरोना महामारी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें