फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह 37 पुलिस अफसरों व कर्मियों पर शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिल के 37 लापरवाह पुलिस अफसरों व कर्मियों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान एसपी देवरंजन वर्मा ने कार्रवाई का फरमान सुनाया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के सभी पुलिस अफसरों व कर्मियों को एसपी ने तत्काल सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान गैर हाजिर जांच और दंड के फाइलों की समीक्षा की गई। 79 फाइलों पर निर्णय लेकर निस्तारित करा दिया गया है। आदतन गैर हाजिर रहने वाले 34 पुलिस अफसरों व कर्मियों को नोटिस निर्गत किया गया है। 9 अनुशासनहीन पुलिस कर्मियों को दंडित करने का निर्णय लिया गया है। 39 फाइलों पर उपार्जित/मेडिकल अवकाश स्वीकृत किए गए है। पांच फाइलों की सघन जांच की गई है। आदतन गैर हाजिर रहने वाले पांच पुलिस कर्मियों के प्रारंभिक जांच की पत्रावली खोली गई है।
विभागीय कार्रवाई के दौरान एक पुलिस को काम नहीं तो दाम नहीं का नोटिस दिया गया है और दंड स्वरूप न्यूनतम वेतनमान का नोटिस निर्गत किया गया है। इसके अतिरिक्त लंबे समय से अनाधिकृत रूप से गैर हाजिर छह पुलिस कर्मियों को नोटिस जारी कर सात दिन में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। वापसी कराकर काम पर न लौटने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस जैसे अनुशासित बल में बार-बार ड्यूटी से बिना सूचना के गायब रहना गंभीर अपराध है। ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच की पत्रावली खोली गई थी जिसमें सात पुलिस कर्मी दोषी पाए गए थे। सभी सातों पुलिस कर्मियों पर दोष निर्धारित करते हुए दंडित करने के लिए विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें