फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राज्य स्तरीय सदस्य ने स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

Sat, 23 May 2026 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-7-बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करते राज्य सांख्यिकी अधिकारी डॉ. रोहित दीक
विज्ञापन
बलरामपुर। योजना भवन लखनऊ के राज्य सांख्यिकी अधिकारी डॉ. रोहित दीक्षित जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल करने पहुंचे। राज्य स्तरीय सदस्य के रूप में उन्होंने जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा संसाधनों की पड़ताल किया।
विज्ञापन



शनिवार को उन्होंने जिला मेमोरियल व जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला मेमोरियल अस्पताल में वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, ओटी व लैब में स्वास्थ्य संसाधनों का आकलन किया। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से फीडबैक भी लिया। इमरजेंसी वार्ड के नोडल डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सदस्य को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। वित्तीय अभिलेख व अन्य बिंदुओं पर भी जानकारी साझा की गई है। इसके बाद राज्य सांख्यिकी अधिकारी ने जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर लैब, ओटी व वार्ड का निरीक्षण किया। इनके साथ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी भी रहे। एसीएमओ ने बताया कि राज्य सांख्यिकी अधिकारी चार दिनों से जिले में हैं। अलग-अलग अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार किया है। शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें