बलरामपुर के उतरौला में प्रदेश बार काउंसिल सचिव का स्वागत करते अधिवक्ता ।
- फोटो : बलरामपुर के उतरौला में प्रदेश बार काउंसिल सचिव का स्वागत करते अधिवक्ता ।
उतरौला। अधिवक्ता समाज ने हमेशा ही अन्याय के विरुद्ध लड़ाई लड़ी है। उनके स्वाभिमान से कोई भी समझौता नहीं होगा। अधिवक्ताओं के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कार्य बहिष्कार भी होगा। ये बातें बुधवार को प्रदेश बॉर काउंसिल के सचिव प्रशांत सिंह अटल ने कहीं। इससे पूर्व उनका अधिवक्ता संघ भवन में अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित कई अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
स्थानीय बाॅर संघ भवन में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में मृतक अधिवक्ता के आश्रित परिजनों को अब तक 218 करोड़ रुपए दिए गए हैं। अधिवक्ताओं का स्वास्थ्य बीमा भी कराया जाएगा। प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाएगा। भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतक अधिवक्ताओं के परिजनों की मिलने वाली सहायता राशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, ऑल इंडिया बाॅर परीक्षा निशुल्क कराने की बात कही। इस अवसर पर सुशील श्रीवास्तव, शमशाद चौधरी, विजय प्रकाश, शंभू गुप्त, अनीसुल हसन, सुधीर श्रीवास्तव, मारुति नंदन, शत्रुघ्न लाल मिश्र, अमरेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद यादव आदि मौजूद रहे।