बलरामपुर में भूमि परीक्षण प्रयोगशाला में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते अध्यक्ष छोटेलाल रावत।-स
बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) व पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को पैट्रोलिंग की। संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे गांवों के साथ सीमा चौकी खबरीनाका, कोयलाबास व गुरुंग नाका का भी भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।
एसपी विकास कुमार ने बताया कि एसएसबी व पुलिस के जवानों की संयुक्त टीमों ने बृहस्पतिवार को नेपाल सीमा से सटे गांव, बॉर्डर एरिया एवं जंगल की पगडंडियों पर पैदल गश्त की। टीम के सदस्यों ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की। सीमा से सटे गांवों में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सीमा पर होने वाली हर गतिविधि की जानकारी एसएसबी व पुलिस को दी जाए। सीमा पर अपराध रोकने में ग्राम सुरक्षा समितियाें के साथ सीमावर्ती गांवों के संभ्रात लोग भी सहयोग करें।