फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रात में भी स्ट्रांग रूम पर कड़ी नजर रखेगा कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को एचडी नाइट विजन कैमरा लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की कड़ी निगरानी की जाएगी। इसके लिए एचडी नाइट विजन कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे रात में भी केंद्र पर स्ट्रांग रूम की हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। जिले में परीक्षा के लिए 67 केंद्र प्रस्तावित हैं। जिले में हाईस्कूल के 20,712 एवं इंटरमीडिएट के 14,805 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को बोर्ड की तरफ से तमाम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्ष व स्ट्रांग रूम की रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे की जो डीबीआर लगेगी उसमें 30 दिन की रिकॉर्डिंग की क्षमता होनी चाहिए। नाइट विजन कैमरा ऐसे स्थान पर लगाए जाएंंगे जहां से स्ट्रांग रूम के प्रवेश द्वार को खोलने की पूरी गतिविधि कैद हो।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों को कैमरा लगवाने का दिया गया निर्देश
स्ट्रांग रूम पर नाइट विजन कैमरा लगवाने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिया गया है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करा ली जाएंगी। - मृदुला आनंद, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें