फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के साथ श्री हनुमत जयंती महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार को रुद्राभिषेक के साथ श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ हुआ। अयोध्या से आए साधु-संतों ने रुद्राभिषेक कराकर विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना की। इस दौरान साधु-संतों व भक्तों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन भी किया गया।
विज्ञापन

स्वामी मणिराम दास छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी एवं हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत कमल नयन दास शास्त्री ने रुद्राभिषेक के साथ श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ कराया। उन्होंने रुद्राभिषेक का माहात्म्य बताते हुए कहा कि हनुमान जी को रुद्र अवतार माना गया है। सनातन धर्म में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि रुद्राभिषेक करने से आदिदेव महादेव प्रसन्न होते हैं। महादेव रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
अयोध्या से आए साधु-संतों ने मंत्रोच्चारण के बीच याचक भाजपा जिला महामंत्री रवि मिश्र व अनन्य गौरव मिश्र से रुद्राभिषेक कराते हुए विश्व में शांति व मानव कल्याण की कामना की। मंदिर के उत्तराधिकारी महंत महेंद्र दास जी महराज ने श्री हनुमत जयंती महोत्सव के बारे में बताया कि 15 नवंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अखंड रामचरित मानस पाठ, अखंड रामनाम संकीर्तन तथा अन्नकूट भंडारे के साथ तमाम धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे। इस मौके पर अयोध्या से आए आचार्य दीपक शास्त्री, श्याम दास जी, आनंद द्विवेदी, विशाल शास्त्री, सभासद संजय कुमार मिश्र, अरुण शुक्ल सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें