फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एवं विभिन्न राज्यों के उपचुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने बुधवार को जश्न मनाया। पार्टी कार्यालय के सामने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय अटल भवन के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव हो या मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना का उपचुनाव सभी में एनडीए को भारी सफलता मिली है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है। प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।
उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में सात में से छह सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा कायम रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के उपचुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश सिंह गुड्डू, आद्या सिंह पिंकी, डॉ. अजय सिंह पिंकू, डीपी सिंह, बृजेंद्र तिवारी, वंदना पासवान, संदीप उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें