फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पेट्रोल-डीजल व गैस संकट पर सपा का पैदल मार्च

Fri, 24 Apr 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-15-बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर पेट्रोल, डीजल व सिलिंडर की अर्थी निकालते विधायक राकेश या
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में गैस सिलिंडर, पेट्रोल और डीजल की किल्लत के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शिवनारायण सिंह को सौंपा।
विज्ञापन



सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पिछले कई दिनों से जिले में गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बाधित है और कालाबाजारी चरम पर है। बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। लोगों को सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, जिससे मिड-डे मील और शादी-विवाह जैसी व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। विधायक राकेश यादव ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंपों पर उपभोग के सापेक्ष आपूर्ति नहीं हो रही, जिसके चलते भीषण गर्मी में आम जनता को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। वहीं रात के समय बड़े पैमाने पर कालाबाजारी के जरिए तेल बेचे जाने की शिकायत भी उठाई गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो यह गंभीर जनसंकट का रूप ले सकता है। इस दौरान परशुराम वर्मा, गणेश प्रसाद यादव सहित ओंकार नाथ पटेल, संजय यादव, इकबाल जावेद, विनय वर्मा, अरविंद चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, वसीम खान, शैलेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें