फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गांवों से निकलेगी खेल प्रतिभा, 101 न्याय पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

Sat, 19 Jul 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें आगे लाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले की 101 न्याय पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इन मैदानों का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांवों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है लेकिन अभ्यास के लिए मैदान और सुविधाओं का अभाव युवाओं के सपनों को रोक देता है। ऐसे में हर न्याय पंचायत स्तर पर खेल मैदान बनने से स्थानीय युवक-युवतियों को अपने क्षेत्र में रहकर ही नियमित अभ्यास का मौका मिलेगा और वे ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
डीसी मनरेगा सुशील कुमार अग्रहरि ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनरेगा के माध्यम से 101 न्याय पंचायतों में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इससे न केवल खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा बल्कि ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा। मैदानों की पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। इन मैदानों में दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल जैसे खेलों के लिए स्थान तय किए जाएंगे। साथ ही स्थानीय विद्यालयों और प्रशिक्षकों की मदद से अभ्यास सत्र भी संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन



खेल मैदानों का समतलीकरण, चारदीवारी, पेड़-पौधों की घेराबंदी व आवश्यक आधारभूत ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इससे जहां युवाओं को खेल के लिए संसाधन उपलब्ध होंगे, वहीं ग्राम पंचायतों का सौंदर्य भी बढ़ेगा। सभी बीडीओ को रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


- हिमांशु गुप्ता, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें