फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष शिक्षकों ने मांगा 40 हजार मासिक मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विशेष शिक्षकों ने शासन से 40 हजार रुपये मासिक मानदेय दिलाने की मांग की है। मांगों में स्मार्ट फोन व अन्य सुविधाएं दिलाना भी शामिल किया गया है। विशेष शिक्षकों ने निदेशक राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सोमवार को बीएसए को सौंपकर विरोध जताया है। विशेष शिक्षकों ने शीघ्र मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में जुटे विशेष शिक्षक देश बंधु पांडेय, राम नरेश पांडेय, कमलेश, मीरा सिंह, नीलम गुप्ता, सुमन त्रिपाठी, कुसुम पांडेय, विनोद मिश्र व नीलम गुप्ता आदि ने बीएसए को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि 40 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मानजनक मानदेय का भुगतान किया जाए। सभी विशेष शिक्षकों को हर माह नेट पैक के साथ स्मार्ट फोन का इंतजाम कराया जाए।
मांगों में वास्तवकि टीए का भुगतान, 11 माह 29 दिनों का मानदेय भुगतान, दुर्घटना बीमा, महिला विशेष शिक्षकों को प्रसूति अवकाश, स्वत: नवीनीकरण की प्रक्रिया, इपीएफ कटौती, दिव्यांगजन छात्रों के बेसिक शिक्षा के अनुपात में शिक्षकों की तैनाती और विशेष शिक्षकों को उनके गृह जनपद में कार्य करने की सुविधा आदि शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कम मानदेय मिलने से विशेष शिक्षकों को महंगाई के दौर में परिवार का खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बीएसए रामचंद्र ने विशेष शिक्षकों की बातों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें