फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कैंसर रोगियों के लिए मददगार बना विशेष स्क्रीनिंग शिविर

विज्ञापन
बलरामपुर के कलवारी में आयोजित शिविर में मरीज देखते डॉक्टर। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। कैंसर रोगियों के इलाज में स्वास्थ्य विभाग का विशेष शिविर अभियान मददगार साबित हुआ है। 13 से 25 फरवरी तक चलाए गए विशेष शिविर अभियान में जिले में कैंसर के लक्षण वाले 195 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इन मरीजों का इलाज राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ में शुरू कराया है। प्रारंभिक स्टेज में इलाज शुरू होने से मरीजों की जान बच सकेगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 793 ग्राम पंचायतों में 100 विशेष शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा की गई स्क्रीनिंग में जिले में कैंसर के संदिग्ध लक्षण वाले 195 मरीज पाए गए। गैर संचारी रोग के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि ओरल कैंसर के 124, ब्रेस्ट कैंसर के 66 और सर्वाइकल कैंसर के पांच मरीज मिले हैं। चिह्नित मरीजों को बेहतर इलाज के लिए लोहिया संस्थान रेफर किया गया है। साथ ही उनकी सेहत की निगरानी एनसीडी क्लीनिक की टीम करेंगी।
चिकित्सकों की देखरेख में होगा इलाज
विशेष शिविर में कैंसर के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों का इलाज लोहिया संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में होगा। प्रारंभिक स्टेज में इलाज शुरू कराने से मरीजों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें