फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर व गोंडा के बीच 14 से चलेगी स्पेशल डेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। गोरखपुर से गोंडा तक के लिए 14 मार्च से एक जोड़ी डेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। डेमू का संचालन शुरू होने से लोगों को अब आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका टिकट एक्सप्रेस ट्रेन के बराबर होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से जारी सूचना के अनुसार 14 मार्च से गोरखपुर से बढ़नी होते हुए गोंडा तक एक जोड़ी स्पेशल डेमू ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05375 दोपहर 3.15 बजे से गोरखपुर से चलेगी जो तुलसीपुर में 7.27 बजे पहुंचेगी। वहीं रात्रि 1.45 बजे गोंडा पहुंचेगी।
वहीं दूसरी स्पेशल डेमू ट्रेन 05376 सुबह 7.15 बजे गोंडा से चलाई जाएगी जो प्रात: 9.02 बजे तुलसीपुर पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 1.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। डेमू स्पेशल ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन इसका किराया एक्सप्रेस के बराबर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें