बलरामपुर। बलरामपुर महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव के समापन तक विभिन्न रूटों पर रोडवेज व निजी बसों का संचालन किया जाएगा।
परिवहन निगम की बसें बलरामपुर से उतरौला, रेहरा, सादुल्लाहनगर और श्रावस्ती रूट पर संचालित की जाएंगी। वहीं निजी बसों का संचालन बलरामपुर से तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला, रेहरा, सादुल्लाहनगर और मथुरा बाजार मार्गों पर किया जाएगा। महोत्सव में आने वाले वाहनों के लिए पीपल तिराहा, बलरामपुर को बस पार्किंग स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है, जहां से यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है। महोत्सव यातायात व्यवस्था के तहत आरिफ प्राइवेट बस मोबाइल नंबर 6307815551, चंद्रिका प्रसाद फोरमैन मोबाइल नंबर 9555076618 रोडवेज और मदन चंद्र यातायात अधिकारी मोबाइल नंबर 8957060386 को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।