फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 27 Jul 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो- 31 गोंडा के मनकापुर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर
विज्ञापन
बलरामपुर। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल के आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (एडीएम) शिव नारायण सिंह को सौंपा। ज्ञापन में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए समाधान निकालने की मांग की गई।
विज्ञापन


गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों का समाधान संवाद और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले हजारों छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन आवश्यक है।

सांसद प्रतिनिधि डॉ. सुनील चौधरी ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है। भवनों के ध्वस्तीकरण से छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित होगा, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ इस मामले का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय में तकनीकी या मानकों से संबंधित कोई कमी है तो प्रबंधन को उसे दूर करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। शिक्षा संस्थानों को सुरक्षित रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।

प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप, पूर्व विधायक जगराम पासवान, कृष्ण कुमार गिहार, डॉ. भानू त्रिपाठी, इकबाल जावेद फ्लावर, शैलेंद्र यादव और मीडिया प्रभारी गणेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें