फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में जोर पकड़ रहा सपा का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों तथा कृषि विधेयक के खिलाफ सपा कार्यकर्ता रविवार को सड़क पर उतर आए। बजाज चीनी मिल इटईमैदा के गेट पर किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक मशहूद खान, राजेश्वर मिश्रा, टोप सिंह एवं अंकित सूर्यवंशी आदि के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कांदभारी से निकलकर श्रीदत्तगंज होते हुए बजाज चीनी मिल इटईमैदा पहुंचे।
चीनी मिल गेट पर प्रदर्शन करते हुए सपा नेताओं ने कृषि विधेयक वापस लिए जाने, एमएसपी को कानूनी गारंटी दिए जाने, गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने, धान क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री सुनिश्चित किए जाने, पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किए जाने तथा खाद, डीजल, पेट्रोल व बिजली बिल में वृद्धि वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कृषि विधेयक को शीघ्र ही वापस न लिया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
इस अवसर पर नफीस मेकरानी, हाजी सैय्यद मोहम्मद इंजीनियर, शाकिब महमूद, अतीक खान, महेश यादव, विजय मौर्या, अनुराग मिश्रा, दिनेश प्रताप सिंह मोनू, वसीम खान, साहू पासवान व शानू खान सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
इसी तरह किसान विधेयक का विरोध कर रहे पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक अनवर महमूद, युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव, सपा जिला महासचिव सफीउल्ला खां, ब्लॉक प्रमुख लकी खां, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल, जिला सचिव इदरीश खां, जिला पंचायत सदस्य डॉ. भानू त्रिपाठी एवं बहलोल नियाजी आदि को पुलिस ने पूरे दिन नजरबंद रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें