फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनुशासनहीनता पर सपा जिला सचिव निष्कासित

Thu, 29 Jan 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए जिला सचिव फिरोज खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में की गई है।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष माणिक लाल कश्यप ने बताया कि जिला सचिव फिरोज खान द्वारा समय-समय पर पार्टी के निर्देशों की अनदेखी की जा रही थी। उनके आचरण को लेकर संगठन स्तर पर गंभीर आपत्तियां सामने आई थीं। इस संबंध में उन्हें मौखिक रूप से चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।


उनकी गतिविधियों को पार्टी की छवि और संगठनात्मक कार्यप्रणाली के प्रतिकूल पाया गया। अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सपा की प्राथमिक सदस्यता और सभी दायित्वों से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें