फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने फावड़ा चलाकर की परिसर की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
SP cleaning the premises by running a shovel, gave message of cleanliness - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को फावड़ा चलाकर दफ्तर परिसर की साफ सफाई की और सभी पुलिस अफसरों और कर्मियों को स्वच्छता का संदेश दिया। जिले के सभी पुलिस थानों व दफ्तरों को एसपी ने स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया है। स्वच्छता कार्य में हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साफ परिसर सुंदर परिसर का अभियान बुधवार से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने अपने सहकर्मियों के साथ पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय व आवास आदि के परिसरों की जमकर साफ सफाई की। स्वयं फावड़ा चलाकर परिसर की झाड़ियों को नष्ट किया।
जिले के सभी तीनों तहसीलों के सीओ दफ्तरों और 14 कोतवाली व थानों में इसी तरह से स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। सभी पुलिस अफसरों को सख्त हिदायत दी गई है कि परिसर की साफ सफाई कराकर पुलिस मीडिया ग्रुप के व्हाट्सएप पर अभियान के फोटोग्राफ अपलोड कराएं। स्वच्छता अभियान चलाने और व्हाट्सएप ग्रुप पर फोटोग्राफ अपलोड कराने में हीलाहवाली बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ एसपी ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि साफ परिसर सुंदर परिसर नामक अभियान के माध्यम से सभी लोग स्वच्छ व सेहतमंद रहेंगे। प्रात: 6.30 से आठ बजे तक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ सफाई की जाएगी। घासफूस व झाड़ियों को हटाया जाएगा। कार्यालयों एवं बैरकों की सफाई कराई जाएगी। स्वच्छ पुलिस दक्ष पुलिस के स्थान पर यह अभियान 31 जुलाई तक पूरे जिले में चलाया जाएगा और नियमित रूप से पौधरोपण भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें