फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती चेतावनी बिंदु पार, पहाड़ी नालों में घटा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी का जलस्तर मंगलवार को चेतावनी बिंदु के 103.620 मीटर की तुलना में 103.780 मीटर हो गया है। राप्ती नदी का जलस्तर चेतवानी बिंदु से 16 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए बेलहा डिप पर आवागमन बहाल रखने के लिए प्रशासन की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं इसी के तहत डिप पर आवागमन चालू रखने के लिए रास्ते को कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया गया जिससे दोनों तरफ जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी संख्या में लोग बड़ी देर तक आवागमन के बहाल होने का इंतजार करते रहे। जाम में फंसे लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

राप्ती नदी में बाढ़ का पानी बढ़ने से कटान भी तेज हो गई है। सदर व उतरौला तहसील के लालपुर फगुईया, गोसाईपुरवा, पाठकपुरवा, गुलामपुरवा, बेलहा, चरनगहिया, रामपुर बौढ़िहार, कुडऊ, घोसियारपुर व वजीरगंज सहित कई गांवों में राप्ती नदी के कटान का मंजर शुरु हो गया है जिससे यहां के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने बताया कि बाढ़ व कटान प्रभावित इलाकों में हल्का लेखपालों से निगरानी कराई जा रही है। नावों का इंतजाम करा दिया गया है। नकटी पहाड़ी नाले के बाढ़ का पानी दतरंगवा डिप पर तेज बहाव के साथ बह रहा है। सड़क पर पहाड़ी नाले का पानी भर जाने के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरा से तुलसीपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दतरंगवा डिप पर पहाड़ी नाले के बाढ़ से गौरा चौराहा का तुलसीपुर तहसील मुख्यालय से पूरी तरह से संपर्क कट चुका है। नाव के सहारे लोग दतरंगवा डिप को पार कर रहे हैं।
गौरा चौराहा बाजार में भी बाढ़ का पानी भर गया है जिससे बाजार के लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। खरझार, चक्कवा व अन्य पहाड़ी नालों में बाढ़ का पानी तो कम हो गया है लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी भी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें