फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तराई के बेटे का प्रोजेक्ट अमेरिका में चयन

विज्ञापन
​शि​शिर मिश्र
विज्ञापन
महराजगंज तराई। तराई क्षेत्र के लालाडीह निवासी शिशिर मिश्र ने कड़ी व मेहनत व लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल कर जो जिले का नाम रोशन किया है। साइबर सिक्योरिटी पर आधारित उनके प्रोजेक्ट का चयन अमेजन वेब सर्विसेस के मुख्यालय वॉशिंगटन अमेरिका में हुआ। वह वर्तमान में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय, कानपुर में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। उसकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


पिता देवी शंकर मिश्रा व मां ममता ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट का चयन उसके उज्ज्वल भविष्य का पहला कदम है। शिशिर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में पाई। इसके बाद इंटर व हाईस्कूल बलरामपुर से और बीसीए की पढ़ाई एमएलके पीजी कॉलेज से की। सीमित संसाधनों में कठिन मेहनत करके निमसेट क्वालीफाई कर 2025 जुलाई में हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय कानपुर में एमसीए में दाखिला लिया।
अन्य विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा : डीएम

डीएम नितिन जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शिशिर के प्रोजेक्ट का अमेरिका की प्रतिष्ठित अमेजन वेब सर्विसेस में चयन होना सम्मान की बात है।ज्नसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा देगी। विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की, आलोक कुमार मिश्रा, डीपी मिश्रा, डाॅ. हुकुम सिंह, डॉ मनीष प्रताप सिंह सहित तमाम अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें