बलरामपुर। कोरोना महामारी के पहले चरण में जरूरतमंदों की मदद करने वाले समाजसेवी एवं एसएससी ग्रुप के एमडी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू दूसरी लहर में मरीजों का जीवन बचाने में लगातार जुटे हुए है। मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए उनकी तरफ से एक बार फिर 30 ऑक्सीजन सिलेंडर सीएमओ को सौंपा गया है।
एसएससी ग्रुप के प्रतिनिधि डीपी सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सबसे अधिक समस्या ऑक्सीजन की रही है। जिले में ऑक्सीजन की फैक्ट्री न होने के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए समाजसेवी धीरेंद्र सिंह धीरू ने डीएम को पत्र लिखकर ऑक्सीजन फैक्ट्री लगाने के लिए अनुमति मांगी है।
साथ ही साथ वह मरीजों के लिए लगातार ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिर कराकर सीएमओ को उपलब्ध करा रहे है। इसी क्रम में 13 मई को 30 ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल कराकर सीएमओ को सौंपा गया है।
इसके पूर्व भी 113 ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि एसएससी ग्रुप की तरफ से शुभेंद्र मिश्रा, गौरव मिश्रा व अंकित त्रिपाठी आदि ने कोरोना संक्रमण से जूझ रहे एसएसबी जवानों व जरुरतमंदों को पांच-पांच ऑक्सीजन सिलेंडर सौंपा है।