फोटो-26-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में निबंध लिखते विद्यार्थी ।-स्रोत : महाविद्यालय
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में बुधवार को पाठ्य सहगामी कार्यक्रमों के तहत अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ‘द रोल ऑफ सोशल मीडिया इन शेपिंग पब्लिक ओपिनियन’ विषय पर विद्यार्थियों ने निबंध लिखकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के साथ बीएड, बीबीए और बीसीए के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वप्निल, जया और नेहा के वैदिक मंगलाचरण से हुई। प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभागाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता संयोजक डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जनमत निर्माण में सोशल मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार शुक्ल ने अंग्रेजी निबंध के विकास तथा प्रसिद्ध निबंधकार फ्रांसिस बेकन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से पाठ्य सहगामी प्रतियोगिताओं में अधिकाधिक भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास और रोजगारपरक कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।
मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया सामाजिक विचारधारा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए इसका उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. आशीष कुमार लाल, लेफ्टिनेंट देवेंद्र चौहान, डॉ. बीएल गुप्ता, डॉ. अभय नाथ ठाकुर और शिवम सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।